छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान-2

1. छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का कानूनी आदेश पहली बार कब दिया गया था।
 उत्तर-25 अगस्त 2000 को मध्य प्रदश राज्य पुनर्गठन एक्ट 2000 के तहत राष्ट्रपति के द्वारा नये छत्तीसगढ़ राज्य को लागू करने का आदेश दिया गया।  जिसके बाद 1 नवंबर 2000 को नए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।

2. छत्तीसगढ़ राज्य की कुल जनसंख्या कितनी है।
उत्तर- 2,79,28015, 2015 के अनुसार

3. छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा सचिवालय के वर्तमान मुख्य सचिव कौन है।
उत्तर- श्री देवेंद्र वर्मा, 6 दिसंबर 2012 को पदस्थ हुए।

4. छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान राज्यपाल कौन है।
उत्तर- बलराम जी दास टंडन,

5. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितने जिले हैं।
उत्तर- 27 जिले, प्रारंभ में छत्तीसगढ़ में 16 जिले थे बाद में 11 अतिरिक्त नये जिले जोड़े गए।

6. छत्तीसगढ़ राज्य का राज्य पक्षी कौन है।
उत्तर- पहाड़ी मैना

7. छत्तीसगढ़ राज्य का राज्य वृक्ष कौन सा है।
उत्तर- साल अथवा सरई

8. छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा की कुल कितनी सीटे हैं।
उत्तर- 11 सीटें,

9. 2014 के लोकसभा चुनाव में वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार की पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी को कुल 11 सीटों में से कितने सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी।
उत्तर- 10 सीटें, एक सीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को प्राप्त हुई थी।

10 छत्तीसगढ़ राज्य की कुल साक्षरता कितनी है।
उत्तर- 71 प्रतिशत, 2011 के अनुसार

11. छत्तीसगढ़ राज्य के कितने प्रतिशत पुरुष व महिलाएं साक्षर है।
उत्तर- 81.4% पुरुष और 60.5% महिलाएं, 2011 के अनुसार

12. छत्तीसगढ़ राज्य का उच्च न्यायालय कहां स्थित है।
उत्तर- बिलासपुर, यह बिलासपुर के बोदरी गांव में स्थित है



Comments