छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान-3

1. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश कौन है।
उत्तर- दीपक गुप्ता, मई 2016 से कार्यरत

2. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का भारत में कौन सा स्थान है।
उत्तर- 19 वां

3. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे।
उत्तर-आर.एस.गर्ग, 1 नवंबर 2000 से 4 दिसंबर 2000 तक

4. छत्तीसगढ़ राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है।
उत्तर- 1,35,192 वर्ग किलोमीटर

5. क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ राज्य का भारत में कौन सा स्थान है।
उत्तर- दसवां

6. छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाएं भारत के कितने राज्यों से मिलती हैं।
उत्तर- 7 राज्यों से, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड उत्तर प्रदेश, तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश

7. छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तर में कौन सा प्रदेश है।
उत्तर- उत्तर प्रदेश

8. छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व में कौन सा प्रदेश है।
उत्तर- उड़ीसा

9. छत्तीसगढ़ राज्य के किस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त है।
उत्तर- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय

10. छत्तीसगढ़ राज्य का अक्षांशीय विस्तार कहां से कितना है।
उत्तर- 17°46' उत्तरी अक्षांश से 24°5' उत्तरी अक्षांश तक

11. छत्तीसगढ़ राज्य का देशांतर विस्तार कहां से कितना है।
उत्तर- 80°15' पूर्वी देशांतर से 80°24' पूर्वी देशांतर तक

12. छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी अक्षांश की कुल लंबाई कितनी है।
उत्तर- 700 किलोमीटर

13. छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्वी देशांतर की कुल लंबाई कितनी है।
उत्तर-  435 किलोमीटर




Comments