छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान-9


1. छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य आदिवासी जनजाति कौन सी है।
उत्तर- गोंड जनजाति, जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा आदिवासी समूह है यह छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग हर जगह पाए जाते हैं।

2. टीन उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य का भारत में कौन सा स्थान है।
उत्तर- प्रथम स्थान



3. लोहे के उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य का भारत में कौन सा स्थान है।
उत्तर - तीसरा स्थान

4. भारत में कुल सीमेंट उत्पादन के कितने प्रतिशत सीमेंट का उत्पादन छत्तीसगढ़ राज्य से होता है।
उत्तर - 20 प्रतिशत

5. छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित एल्यूमिनियम उत्पादित करने वाली कंपनी कौन सी है।
उत्तर भारत एल्युमिनियम कंपनी

6. भारत एल्युमीनियम कंपनी प्रतिवर्ष कितना एल्युमिनियम उत्पादित करता है।
उत्तर - 100000 टन प्रति वर्ष

7. मुरिया जनजाति छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में पाई जाती है।
उत्तर - बस्तर जिला, मुरिया जनजाति छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में पाई जाती है यह जनजाति अपने कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है।

8. होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की बैगा जनजाति द्वारा किए जानेवाला नृत्य कौन सा है।
उत्तर- फाग, यह नृत्य होली के अवसर पर बैगा जनजाति द्वारा किया जाता है। जिसे बैगा फाग कहा जाता है। इस नृत्य में मुखोटे का प्रयोग किया जाता है।

9. छत्तीसगढ़ राज्य की मुख्य जनजातियां कौन- कौन सी है।
उत्तर- गोंड, मुरिया ,बैगा,उराँव,कँवर,हल्बा,

Comments