छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान-7

1. छत्तीसगढ़ राज्य के किस क्षेत्र का लौह अयस्क विश्व के सर्वाधिक उच्च किस्म के लौह अयस्क भंडारों में से एक है।
उत्तर- बैलाडीला क्षेत्र

2. छत्तीसगढ़ राज्य के किस क्षेत्र में हीरा पाया जाता है।
उत्तर- मैनपुर और देवभोग क्षेत्र, छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले के मैनपुर और देवभोग क्षेत्र में हीरे की प्रचुरता है।



3. छत्तीसगढ़ राज्य के किस क्षेत्र से टिन का सर्वाधिक उत्पादन होता है।
उत्तर- तोंगापाल क्षेत्र, छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में सर्वाधिक मात्रा में टिन का उत्पादन होता है।

4. छत्तीसगढ़ राज्य के किस क्षेत्र में सोना पाया जाता है ।
उत्तर- सोनाखान क्षेत्र, छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदा बाजार जिले के सोनाखान क्षेत्र में सोना पाया जाता है।

5. देश के कुल खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य की कितने प्रतिशत की भागीदारी है।
उत्तर- 16 प्रतिशत

6. छत्तीसगढ़ राज्य में राज्य की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी है।
उत्तर- 2425 मेगा वाट, 2015-16 के अनुसार

7. छत्तीसगढ़ राज्य के कुल विद्युत उत्पादन में से तापीय विद्युत से कितना उत्पादन होता है।
उत्तर- 2280 मेगा वाट विद्युत ताप विद्युत से उत्पादित होता है।

8. छत्तीसगढ़ राज्य के कुल विद्युत उत्पादन में से जल विद्युत से कितने मेगावाट विद्युत का उत्पादन होता है।
उत्तर- 138.7 मेगा वाट विद्युत जलीय विद्युत से उत्पादित होता है।

9. छत्तीसगढ़ राज्य में निजी क्षेत्र कि कुल विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी है।
उत्तर- 8837 मेगा वाट

10. छत्तीसगढ़ राज्य में निजी क्षेत्र के कुल विद्युत उत्पादन में से ताप विद्युत से कितने मेगावाट विद्युत का उत्पादन होता है।
उत्तर- 8458 मेगा वाट विद्युत ताप विद्युत से और 379 मेगावाट विद्युत अक्षय ऊर्जा स्त्रोत से उत्पादित होता है।

11. छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली उपयोग के लिए कुल स्थापित क्षमता कितने मेगावाट है।
उत्तर- 12827 मेगावाट, 2015-16 के अनुसार जिसमें से छत्तीसगढ़ राज्य से 2411 मेगा वाट, निजी क्षेत्र से 8837 मेगा वाट और केंद्र से 1579 से मेगा वाट

12. छत्तीसगढ़ राज्य में NTPC का 1600 मेगावाट का वह कौन सा ताप विद्युत संयंत्र है जिसे वर्ष 2017 के अंतिम वर्ष तक प्रारंभ किया जाएगा।
उत्तर- लारा संयंत्र




Comments