छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान-1

 1. छत्तीसगढ़ राज्य कब स्थापित किया गया था।
उत्तर- 1 नवंबर 2000, को मध्य प्रदेश से अलग कर नए छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई थी।

2. छत्तीसगढ़ राज्य का राज्य पशु कौन है
उत्तर- वन भैसा

3. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे।
उत्तर- अजीत जोगी, 9 नवंबर 2000 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री बनाया गया।

4. छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है।
उत्तर- डॉक्टर रमन सिंह, 7 दिसंबर सन 2003 को भारतीय जनता पार्टी  के डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री बने जो कि अब तक है।

5. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह अपना विधानसभा चुनाव किस जिले से लड़ते हैं।
उत्तर- राजनांदगांव

6. छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं।
उत्तर- 90 सीटें

7. छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष कौन है।
उत्तर- गौरीशंकर अग्रवाल, 6 जनवरी 2014 से कार्यरत

8. छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा के वर्तमान उपाध्यक्ष कौन है।
उत्तर- श्री बद्रीधर दीवान, 2015 से कार्यरत

9. छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रथम सत्र कहां संपन्न हुआ था।
उत्तर- 14 दिसंबर 2000 को राजधानी रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज के जशपुर हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रथम सत्र संपन्न हुआ।

10. छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन कहां स्थित है।
उत्तर- रायपुर में, रायपुर बलौदा बाजार मार्ग पर ग्राम बरौंदा मैं विधान नगर में स्थित है।

11. छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन लगभग कितने एकड़ में फैला हुआ है।
उत्तर- 55 एकड़

12. प्राचीन इतिहास में छत्तीसगढ़ को अन्य किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर- दक्षिण कौशल





Comments

  1. The Top 10 casinos in San Jose in 2019 - JTM Hub
    Best gaming venues in San Jose 전주 출장샵 · The 전주 출장마사지 LINQ Casino · MGM Grand · 군산 출장마사지 Foxwoods Resort · Bally's · 벳 365 Caesars 서귀포 출장안마

    ReplyDelete

Post a Comment