छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान-6

1. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाल जिला कौन सा है।
उत्तर- नारायणपुर जिला, 20 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर में निवास करते हैं।

2. छत्तीसगढ़ राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में से कितने प्रतिशत क्षेत्र वनों से परिपूर्ण हैं।
उत्तर- 44 प्रतिशत क्षेत्र वनों से परिपूर्ण है।




3. वनो के क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ राज्य का भारत में कौन सा स्थान है।
उत्तर- तीसरा, भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 8%

4. छत्तीसगढ़ राज्य में कौन सी नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
उत्तर- रिहंद नदी

5. छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्वी क्षेत्र में कौन सा पठार है।
उत्तर- छोटा नागपुर का पठार

6. सतपुड़ा पर्वत श्रेणी छत्तीसगढ़ राज्य के किस क्षेत्र में स्थित है।
उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में

7. छत्तीसगढ़ राज्य की किस नदी को छत्तीसगढ़ राज्य की जीवन रेखा के नाम से जाता है।
उत्तर- महानदी

8. छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी क्षेत्र की मुख्य नदी कौन सी है।
उत्तर- गोदावरी

9. छत्तीसगढ़ राज्य में पाए जाने वाले प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं।
उत्तर- धान, मक्का ,गेहूं ,कोदो कुटकी, छोटे अनाज, दलहन और तिलहन फसलें,सोयाबीन, मूंगफली इत्यादि।

10. छत्तीसगढ़ राज्य की प्रमुख व्यापारिक फसले कौन सी है।
उत्तर- गन्ना और तंबाकू

11. धान की प्रमुखता के कारण छत्तीसगढ़ राज्य को अन्य किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर- धान का कटोरा

12. छत्तीसगढ़ राज्य की मैनपाट क्षेत्र में कौन सा खनिज सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है।
उत्तर- बॉक्साइट




Comments